ड्यूटी के दौरान बिजली विभाग के नाइट गार्ड की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहरसा जिले में बिजली विभाग में कार्यरत एक नाइट गार्ड की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बल्हा पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) की है, जहां गुरुवार की रात ड्यूटी के दौरान यह घटना हुई। मृतक की पहचान मुरली वसंतपुर वार्ड संख्या-13 निवासी नाथो ठाकुर (52 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजधर ठाकुर के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, नाथो ठाकुर बिजली विभाग में नाइट गार्ड के पद पर कार्यरत थे और गुरुवार की रात अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

घटना के समय उनके साथ दो अन्य गार्ड रौशन कुमार और अजय दास भी ड्यूटी पर मौजूद थे। दोनों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। हालांकि, नाथो ठाकुर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

नाथो ठाकुर अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग और शुभचिंतक भी मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी नाथो ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

  • Related Posts

    कोसी स्नातक MLC चुनाव की तैयारी तेज, भागलपुर पहुंचे प्रशांत किशोर; प्रत्याशी चयन और रणनीति पर हुआ मंथन

    भागलपुर। आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर…

    सहरसा में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, सदर अस्पताल में हंगामा; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    सहरसा। सदर अस्पताल सहरसा में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब महिषी स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर पहुंची एक प्रसूता को चिकित्सकों ने जांच के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *