श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज सात दिन शेष रह गए हैं। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने गुरुवार को सुल्तानगंज पहुंचकर अजगैविनाथ धाम और मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट, नमामि गंगे घाट, प्रस्तावित उद्घाटन स्थल तथा हेलिपैड का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, डीएसपी नवनीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, अंचलाधिकारी रमण कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सहित जिला एवं प्रखंड प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण और व्यवस्था संबंधी कार्यों की समीक्षा की।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अजगैविनाथ मंदिर परिसर, गंगा घाट, नमामि गंगे घाट, उद्घाटन स्थल और हेलिपैड पर सभी आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ियों के ठहराव स्थल, पार्किंग क्षेत्र तथा प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की समय पर तैनाती सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया गया।

 

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि श्रावणी मेले को लेकर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और इस बार श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उद्घाटन समारोह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उचित समय पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

 

संवाददाता: रजनीश कुमार, भागलपुर

Related Posts

सहरसा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, खेत में घास काट रही दो महिलाओं पर कुदाल से हमला

बिहार के सहरसा जिले में जमीनी विवाद एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठा। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के मुशर्रणीय गांव में खेत में घास काट रही दो महिलाओं पर कथित…

स्वदेशी जागरण मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती, युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

स्वदेशी जागरण मंच, भागलपुर द्वारा तिलकामांझी स्थित कार्यालय में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *