बांका में दर्दनाक घटना: टीवी देखते-देखते सो गई 14 वर्षीय बच्ची, सांप के डंसने से हुई मौत

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के छतार गांव में सांप के डंसने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्ची रात में अपने पिता के साथ टीवी देखते-देखते सो गई थी। सुबह हाथ में तेज जलन की शिकायत होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद सांप के डंसने की पुष्टि हुई। बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किए जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

 

Sponsored Advertisement

मृतका की पहचान 14 वर्षीय आदित्य कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता अरुण चौधरी ने बताया कि मंगलवार देर रात वह अपनी बेटी के साथ घर में चौकी पर बैठकर टीवी देख रहे थे। इसी दौरान दोनों को नींद आ गई और वे वहीं सो गए। सुबह करीब चार बजे आदित्य ने हाथ के पास तेज जलन होने की शिकायत की। जब उन्होंने आसपास देखा तो कमरे में एक सांप दिखाई दिया, जो शोर मचाने पर वहां से भाग गया।

 

घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए बच्ची को रजौन अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद आशंका जताई कि उसे सांप ने डंसा है। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया।

 

परिजन तत्काल बच्ची को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में विशेषज्ञ घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, रात में फर्श पर न सोने, टॉर्च का इस्तेमाल करने और सांप के काटने की आशंका होने पर बिना देरी किए तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह देते हैं।

 

फिलहाल घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

 

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *