बांका में दर्दनाक हादसा: हलवाई की दुकान पर खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से 11 वर्षीय मासूम शुभम की मौत

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हलवाई की दुकान पर हुए विवाद के दौरान 11 वर्षीय मासूम शुभम कुमार खौलते तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान 11 वर्षीय शुभम कुमार, पिता सिंटू मंडल, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम अपने ननिहाल बरकट्ठ में रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों के अनुसार, वह अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए घर से निकला था। दवा लेने के बाद उसके मामा ने उसे कुछ खाने के लिए राजाबर चौक स्थित अमन साह की हलवाई की दुकान पर ले गए।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान दुकान पर मौजूद कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे छनौटे (झारे) से खौलते तेल के छींटे शुभम के शरीर पर पड़े। इससे वह संतुलन खो बैठा और सीधे खौलते तेल से भरी कढ़ाई में जा गिरा। घटना होते ही दुकान पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे की मदद नहीं की। शुभम के मामा ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे खौलते तेल की कढ़ाई से बाहर निकाला और गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, रजौन थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *