नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के पश्चिमी घराड़ी पंचायत के उप मुखिया रुकेश कुमार दास ने खरीक बाजार के मुखिया पति विजय कुमार साह पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उप मुखिया ने खरीक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक माहौल गरमा गया है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार उप मुखिया रुकेश कुमार दास ने बताया कि वह अपने घर से तेलधी किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान चार मुही सड़क के पास खरीक बाजार के मुखिया पति विजय कुमार साह ने रास्ता रोककर पहले जातिसूचक गाली-गलौज किया। जब उप मुखिया ने इसका विरोध किया तो विजय कुमार साह ने मारपीट कर दी। उप मुखिया ने आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि मैं जनप्रतिनिधि हूं, फिर भी मेरे साथ इस तरह की घटना हुई, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और सामाजिक मर्यादा को तोड़ने वाला है।
उप मुखिया ने बताया कि मैं कई बार पंचायत में विकास योजनाओं को लेकर खरीक बाजार के मुखिया पति से बात करता रहा हूं। इसी दौरान कई योजनाओं में अनियमितता को लेकर मैं आवाज उठाता रहा हूं। इसी को लेकर वे लोग रंजिश रखते हैं। हाल ही में सड़क और नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता और भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है ताकि मुझे डराया और दबाया जा सके।
इधर, इस संबंध में खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि उप मुखिया द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों के बीच योजना संबंधित विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी और मामले में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, गांव और बाजार क्षेत्र में इस घटना की चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे पंचायत चुनाव से पूर्व राजनीतिक माहौल को गरमाने की साजिश बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे योजनाओं में पारदर्शिता के मुद्दे से जोड़कर देख रहे हैं। उप मुखिया ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है ताकि भविष्य में उनके साथ ऐसी घटनाएं फिर न हों और वह स्वतंत्र रूप से अपने क्षेत्र में जनहित के कार्य कर सकें।
पुलिस का कहना है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उधर, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर विवाद गहराता जा रहा था, जो अब इस घटना के रूप में सामने आया। इस घटना के बाद उप मुखिया और उनके समर्थकों में रोष देखा जा रहा है, वहीं मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को समझाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ताकि क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260