श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, सुल्तानगंज में नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में नगर आयुक्त किशलय कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में अपर समाहर्ता धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) जन्मेंजय शुक्ला, जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

समीक्षा के दौरान नमामि गंगे घाट पर उद्घाटन स्थल की तैयारियां, गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, एसडीआरएफ टीम की तैनाती, सुरक्षा बलों की व्यवस्था, कांवरिया ठहराव स्थल, पेयजल, शौचालय, बिजली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नगर आयुक्त किशलय कुशवाहा ने बताया कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

प्रशासन का लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार काम कर रहे हैं।

 

बैठक में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *