भागलपुर: फरार कैदी की तलाश में निकले ऑटो चालक की सड़क हादसे में मौत, चौकीदार गंभीर घायल

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में फरार कैदी की तलाश के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि थाना का एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज निवासी रवि कुमार चौरसिया पिछले चार वर्षों से थाना प्रशासन के लिए कैदियों को न्यायालय और अन्य स्थानों तक ले जाने का कार्य कर रहे थे। सोमवार रात सूचना मिली कि एक कैदी फरार हो गया है। इसके बाद उसकी तलाश के लिए रवि कुमार चौरसिया और थाना के चौकीदार जयकांत पासवान रात करीब नौ बजे ऑटो से निकले।

 

बताया जा रहा है कि कैदी की तलाश के दौरान अकबरनगर थाना क्षेत्र के पैन के समीप उनका ऑटो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक रवि कुमार चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चौकीदार जयकांत पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायल चौकीदार को तत्काल इलाज के लिए श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ।

 

मृतक के बड़े भाई प्रेम शरण ने बताया कि रवि कुमार चौरसिया लंबे समय से थाना प्रशासन के साथ कार्य कर रहे थे और ड्यूटी के दौरान ही उनकी जान गई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा तथा परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

 

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *