सरकारसरकार

 

झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रांची के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचीं।

जैसे ही उनका विमान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरा, प्रदेश भाजपा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, भाजपा नेत्री सरोज सिंह और आरती कुजूर ने स्मृति ईरानी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक अंदाज में अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके आगमन को सम्मानित किया गया।

सरकार

इसके बाद स्मृति ईरानी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचीं, जहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया। महिला मोर्चा की बहनों ने परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर अपनी प्रिय नेत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था “11 साल बेमिसाल” थीम पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, जिसका उद्घाटन स्मृति ईरानी ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और महामंत्री व सांसद आदित्य साहू के साथ किया। यह चित्र प्रदर्शनी केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहित योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों की झलक को रेखांकित करती है।

चित्र प्रदर्शनी में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, जनधन योजना से लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कृषि सुधार, अटल पेंशन योजना, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं की विस्तृत झलक प्रस्तुत की गई। इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में जो प्रगति की है, वह अभूतपूर्व है। यह सिर्फ विकास की कहानी नहीं, बल्कि देश के हर वर्ग, हर समाज को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने स्मृति ईरानी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

स्मृति ईरानी ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और उन्हें केंद्र सरकार की नारी सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “आज देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसे कार्यक्रमों ने महिलाओं के जीवन में वास्तविक बदलाव लाए हैं।”

उन्होंने अपने वक्तव्य में झारखंड भाजपा के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य में भाजपा की जड़ें और भी गहरी हो रही हैं, और यह सब हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। झारखंड के युवाओं, महिलाओं और किसानों को मोदी सरकार की योजनाओं से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।”

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सभी ने एक स्वर में माना कि “मोदी सरकार के 11 साल” वास्तव में ‘बेमिसाल’ हैं, जिसने देश की दिशा और दशा को बदलने का काम किया है।

 

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *