BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई को नहीं होगी परीक्षा; नई तारीख का इंतजार

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है. आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगी. आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे “अपरिहार्य कारण” बताया है. हालांकि, किन परिस्थितियों में यह फैसला लिया गया, इसका विस्तृत कारण अधिसूचना में नहीं दिया गया है.

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी आवश्यक सूचना में कहा गया है कि 26 जुलाई को होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथि अलग से अधिसूचना जारी कर घोषित की जाएगी.

Sponsored Advertisement

गौरतलब है कि बीपीएससी की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा बिहार की सबसे महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1186 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और लंबे समय से प्रारंभिक परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में परीक्षा स्थगित होने की खबर से अभ्यर्थियों के बीच निराशा के साथ-साथ नई परीक्षा तिथि को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है.

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट एवं आधिकारिक अधिसूचनाओं पर ही भरोसा करें. संशोधित परीक्षा कार्यक्रम और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी आयोग जल्द ही सार्वजनिक करेगा.

अब सभी अभ्यर्थियों की निगाहें बीपीएससी की अगली अधिसूचना पर टिकी हैं. उम्मीद की जा रही है कि आयोग जल्द नई परीक्षा तिथि घोषित करेगा, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी उसी के अनुसार आगे बढ़ा सकें. तब तक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखें और आधिकारिक अपडेट पर नियमित नजर बनाए रखें.

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *