झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की तैयारियों को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

 

उपायुक्त ने सीएम उत्कृष्ट विद्यालय (गर्ल्स), जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, बेसिक स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल, आरके प्लस टू विद्यालय, यूएचएस शहरडाल, एडवर्ड्स इंग्लिश स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनबाद समेत कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए सीटिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और फ्रिस्किंग की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था और परीक्षार्थियों के बैग रखने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का पुनः सत्यापन कर लें और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर करें। उन्होंने आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

 

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर सघन फ्रिस्किंग, प्रतिबंधित सामग्री पर रोक, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा आईसीटी लैब का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत और चहारदीवारी निर्माण जैसे कार्यों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 

गौरतलब है कि 19 जुलाई को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 4,380 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी विभागों के समन्वय से परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

संवाददाता: संतोष कुमार

Related Posts

नाला में श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई मां बिपद्तारिणी पूजा, महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति व संकट मुक्ति के लिए रखा निर्जला व्रत

नाला में श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई मां बिपद्तारिणी पूजा, महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति व संकट मुक्ति के लिए रखा निर्जला व्रत

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर गैंग का भंडाफोड़, 9 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 27 मोबाइल और 39 सिम कार्ड बरामद

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर गैंग का भंडाफोड़, 9 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 27 मोबाइल और 39 सिम कार्ड बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *