कर्माटांड़ के तेलकियारी गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां बिपदतरिणी पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के तेलकियारी गांव में शनिवार को मां बिपदतरिणी पूजा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। पूजा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विधि-विधान से मां बिपदतरिणी की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सभी संकटों से रक्षा की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

Sponsored Advertisement

पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां बिपदतरिणी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान “जय मां बिपदतरिणी” और “जय मां काली” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गांव और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।

 

पूजा के सफल आयोजन में तेलकियारी बिपदतरिणी पूजा समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के मुख्य सदस्य प्रदीप दत्ता, खोखन सेन, दुलाल दत्ता, लालू सेन, बिल्टू दत्ता, मीनाल दत्ता, समीर सेन और सुबल सेन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सराहनीय योगदान दिया।

 

श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से पूजा स्थल पर शरबत वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में बरुण दत्ता, बिपुल सेन, गणेश दत्ता, राजेश दत्ता, रबी सेन, लाल्टू दत्ता, भोलानाथ सेन, लालू सेन, राज सेन सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन मां बिपदतरिणी की भव्य आरती, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं के मंगलकामना के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

संवाददाता: संतोष कुमार

  • Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को नई ताकत, UN की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

    बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन…

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित; जामताड़ा में JMM का धरना भी टला

    जामताड़ा। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद कांग्रेस और झारखंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *