नालंदा में सड़क हादसे के बाद बवाल, NH-20 पर तीन घंटे जाम; पथराव, लाठीचार्ज और 8 पुलिसकर्मी घायल


बिहार के नालंदा जिले में पुलिस वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत के बाद जबरदस्त बवाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की, वाहनों पर पथराव किया और पुलिस से भिड़ गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।


घटना हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन पुल के पास हुई, जहां पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के महतवर-बलवापर गांव निवासी पिंकू यादव के पुत्र थे।

Sponsored Advertisement

शव के पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। रूपसपुर गांव स्थित जीडीएम कॉलेज के पास NH-20 पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह जाम रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हालात उस समय और बिगड़ गए जब उग्र भीड़ ने सड़क पर खड़े निजी और पुलिस वाहनों पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जाम में फंसे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पथराव की चपेट में आने से एक महिला बेहोश हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के उग्र होने और लगातार पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। घटना में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज जारी है।
“सड़क हादसे के बाद पहले समझाकर जाम हटाया गया था, लेकिन शाम को शव गांव पहुंचने पर दोबारा प्रदर्शन हुआ और पुलिस पर पथराव किया गया। वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है। एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।”

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *