अंधेरे से उजाले तक का सफर: आसना गांव में 25 केवीए के बदले मिला 63 केवीए का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी

जामताड़ा – फतेहपुर प्रखंड के बंदरनाचा पंचायत अंतर्गत आसना गांव के लोगों के लिए करीब 20 दिन बाद मंगलवार की शाम उजाले की किरण लेकर आई। गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण जल गया था। इसके बाद से पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ था।

 

Sponsored Advertisement

बिजली ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। शाम ढलते ही घरों में आवागमन ठप हो जाता था। सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही थी। रात में पढ़ाई पूरी तरह बंद थी। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण घरों में सांप-बिच्छू का डर भी सताने लगा था। जामताड़ा जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, ऐसे में ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई थी। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन नया ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया।

 

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी से संपर्क कर पूरी स्थिति बताई। सूचना मिलते ही मनोज गोस्वामी ने तत्काल बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से फोन पर बात कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया। विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर गांव में नया ट्रांसफार्मर भेज दिया।

 

इस बार गांव में 25 केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। मंगलवार देर शाम ट्रांसफार्मर लगते ही पूरे गांव में रौशनी लौट आई। अंधेरा छंटते ही गांव की महिलाओं और छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अब बच्चे रात में भी आराम से पढ़ाई कर सकेंगे। घरों में पंखे-कूलर चलने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।

 

इस मौके पर भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मियों का आभार जताया। साथ ही कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर वे हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे। नए ट्रांसफार्मर से आसना गांव के करीब दो दर्जन से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिला है। अब गांव में लो-वोल्टेज की समस्या भी नहीं होगी।

  • Related Posts

    धनबाद के सिजुआ में बड़ा हादसा: तड़के फटी जमीन, कई घर जमींदोज; एक बच्चे की मौत, 8 घायल

    धनबाद। कतरास के सिजुआ 10 नंबर इलाके में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में सो…

    चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

    बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *