भागलपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: दामाद पर ससुर की हत्या का आरोप, फोन कर बोला- “बाप मर चुका है, यहां से ले जाओ”

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसके ही सगे दामाद ने घर बुलाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतक की पहचान अशोक कुमार दास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पत्नी पुतुल देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी आशा की शादी लालूचक चंपानगर निवासी रविंद्र तांती से की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दंपति के चार बच्चे हैं, लेकिन इसके बावजूद परिवार में विवाद खत्म नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि रविंद्र तांती पांच लाख रुपये नकद और मकान अपने नाम कराने की मांग करता था। दहेज की मांग को लेकर अक्सर झगड़ा होता था और बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

Sponsored Advertisement

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन अशोक कुमार दास को किसी बहाने से दामाद के घर बुलाया गया। कुछ देर बाद परिवार के पास फोन आया, जिसमें कथित तौर पर कहा गया, “अपने पति को ले जाओ, वह मर चुका है।” जब परिजन वहां पहुंचे तो अशोक कुमार दास मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार ने आरोपी दामाद और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

उधर, नाथनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों और साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *