तेज प्रताप की भविष्यवाणी से बिहार की राजनीति में हलचल, बोले- ‘बहुत जल्द गिर जाएगी सरकार’

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से सियासी हलचल लगातार तेज बनी हुई है. इसी बीच जेजेडी (जनशक्ति जनता दल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि बिहार की मौजूदा सरकार ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत जल्द सत्ता परिवर्तन होगा. तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

Sponsored Advertisement

अपने पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है. नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाई है. मैंने पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी और मैं अभी वृंदावन में हूं. बहुत जल्द बिहार की सरकार बदल जाएगी.” हालांकि उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस राजनीतिक आधार या सबूत पेश नहीं किया.

तेज प्रताप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने उनके दावे का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इसे गंभीरता से लेने से इनकार कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “आपकी बातों को सीरियस कौन लेता है?” वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, “रहने दो भाई, तुम.”

तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय आया है जब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति पहले से गर्म है. सभी प्रमुख दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं. बीजेपी ने पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी का नाम वापस होने के बाद नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाया है. वहीं जेजेडी ने वीणा मानवी को मैदान में उतारकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है.

अब तेज प्रताप यादव का यह दावा महज राजनीतिक बयान साबित होता है या आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में कोई बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

  • Related Posts

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    बाईपास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण ले गए चोर

    भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोर गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। चोरों ने बैजानी मकससपुर के ब्राह्मण टोला स्थित एक बंद घर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *