मुजफ्फरपुर के टॉप-10 वांछित अपराधी गोलू चौधरी गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता


मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी गोलू चौधरी को बिहार एसटीएफ और साहेबगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2021 से फरार चल रहे इस आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा गया। पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
गोलू चौधरी साहेबगंज थाना क्षेत्र के धनैया गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह 17 नवंबर 2021 को नवलपुर कांटा मोड़ के पास हुई लूट और गोलीबारी की वारदात का मुख्य आरोपी था। इस घटना में मधुबनी निवासी विलास राम के पोते संजय राम को पेट में गोली मार दी गई थी। वारदात के बाद अपराधी उनकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे।
पीड़ित के अनुसार, संजय राम अपने दो साथियों के साथ बाइक से लौट रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर बाइक की चाबी मांगी। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी और बाइक लेकर फरार हो गए। इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि गोलू चौधरी लगातार फरार चल रहाहैं।
मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोलू चौधरी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी लगातार अपनी पहचान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आखिरकार वह गिरफ्तार कर लिया गया।
“जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ और साहेबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोलू चौधरी को गिरफ्तार किया गया।”
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जिले में सक्रिय अपराधियों के मनोबल पर बड़ा असर पड़ेगा।

  • Related Posts

    पति की मारपीट से प्रताड़ित महिला पहुंची राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय, महिला थाना ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    भागलपुर। घरेलू हिंसा से परेशान एक महिला अपने पिता के साथ शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था के कार्यालय पहुंची और पति द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट एवं प्रताड़ना…

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *