इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन का भविष्य उज्जवल है।

इस बार देश में इस गठबंधन की सरकार बनेगी। हम सभी लोग भाजपा की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकेगे।

बैठक में सीट की शेयरिंग पर भी बात होगी।

इसमें यह भी तय होगा कि कौन-कहां से चुनाव लडेंगे।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाली बैठक में सभी चीजें तय हो जाएंगी। इसे लेकर पहले ही कमेटी बनाई गई है।

इस कमेटी ने कई चीजों को लेकर चर्चा भी की है। चुनाव को लेकर जो तैयारी होनी चाहिए, वह हो रही है।

सभी चीजें सार्वजनिक नहीं की जा सकती हैं। तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद भी कांग्रेस के नेतृत्व करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सब एक ही हैं, इसमें कोई अलग नहीं हैं।

बैठक में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मजबूती से निभाएंगे। कहा कि जहां-जहां क्षेत्रीय पार्टी है, वहां भाजपा नहीं है।

अधिकतर क्षेत्रीय पार्टियां इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन में भूमिका पर कहा कि सभी का मकसद फिरकापरस्त शक्तियों को सत्ता से हटाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *