वायरल वीडियो से खुला हथियारों का खेल, नवगछिया पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; 2 देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद

भागलपुर/नवगछिया: सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवगछिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जांच शुरू की गई। वीडियो में एक युवक खुलेआम अवैध हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था। जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया।

Sponsored Advertisement

पहली कार्रवाई में पुलिस ने तीनटंगा करारी गांव निवासी अनिल कुमार, पिता अवधेश यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दूसरी छापेमारी की।

दूसरी कार्रवाई में तीनटंगा करारी बाबू टोला निवासी सुमित कुमार, पिता महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी एक देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोपालपुर थाना कांड संख्या 234/26 और 235/26 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नवगछिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, हथियार लहराना या ऐसे वीडियो बनाकर साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि सामने आने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *