सुलतानगंज महिला हत्याकांड का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल टोटो और प्लास्टिक की बोरी बरामद

भागलपुर पुलिस ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए टोटो रिक्शा, शव को ठिकाने लगाने में उपयोग की गई प्लास्टिक की बोरी और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस मामले का खुलासा भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

सिटी एसपी ने बताया कि 22 जून 2026 को सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मीरहट्टी के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र निवासी बंटी तांती की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई। इसके बाद सुलतानगंज थाना में हत्या का मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

Sponsored Advertisement

पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मानव सूचना के आधार पर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ा। जांच के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन मुख्य आरोपियों अजय कुमार उर्फ अजय मोदी, अर्जुन यादव और मंतोष कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अजय कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया टोटो रिक्शा और शव को ठिकाने लगाने में उपयोग की गई प्लास्टिक की बोरी भी बरामद कर ली गई। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश, घटना के कारण और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के खुलासे से एक गंभीर अपराध का पर्दाफाश हुआ है और जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *