पलामू के चियांकि में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में कई पुलिसकर्मी व ग्रामीण घायल

पलामू जिले के चियांकि क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम किसी कार्रवाई के सिलसिले में चियांकि पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने में जुट गए। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। घायल ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। झड़प के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला

Related Posts

सहरसा में जमीन विवाद की गोलीबारी का शिकार बना मछली विक्रेता, गर्दन में गोली लगने से हालत गंभीर

सहरसा में जमीन विवाद की गोलीबारी का शिकार बना मछली विक्रेता, गर्दन में गोली लगने से हालत गंभीर

बोकारो में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की गई जान, पहचान में जुटी पुलिस

बोकारो में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की गई जान, पहचान में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *