सहरसा में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के नहरवार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित सिंधेश्वर मुखिया ने महिषी थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि 29 जून 2026 की रात करीब आठ बजे वह अपने बेटे बबलू मुखिया और पत्नी त्रिफुल देवी के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपितों ने एकजुट होकर धारदार हथियार, लोहे की रॉड और अन्य सामान से हमला कर दिया।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित के अनुसार, हमले में उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पर उनके हाथ की दो उंगलियां कट जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद हमलावरों ने उनके बेटे बबलू मुखिया पर भी हमला किया, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। आवेदन में यह भी आरोप है कि उनकी पत्नी त्रिफुल देवी के साथ मारपीट कर उन्हें जमीन पर पटक दिया गया और सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया।

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के दौरान आरोपितों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की तथा करीब 45 हजार रुपये मूल्य की तीन भर सोने की चेन, नाक की नथ, अन्य जेवरात और 12 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घायलों को पहले महिषी अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पीड़ित ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि कुछ आरोपितों के साथ पहले से विवाद चल रहा था और घटना के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने सभी आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर श्वेता रानी सम्मानित, नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को मिली पहचान

    भागलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बेहतर प्रदर्शन और नवाचार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।…

    जन्माष्टमी पर साईं मंदिर में भक्ति का रंग, पालकी यात्रा और भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    भागलपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भागलपुर के घंटाघर स्थित साईं मंदिर में दो दिवसीय साईं बाबा पालकी यात्रा समारोह बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *