श्रावणी मेला को लेकर SSP सख्त, बेहतर पुलिसकर्मी सम्मानित, कमजोर प्रदर्शन पर मांगा स्पष्टीकरण

आगामी श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में बुधवार को समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) एवं थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और पुलिसिंग की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले कुछ थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। SSP ने स्पष्ट कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

आगामी श्रावणी मेला को लेकर भी बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई। SSP ने सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा। बैठक के अंत में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

  • Related Posts

    बाढ़ का असर अब रसोई पर, भागलपुर में सब्जियों के दाम बढ़े; लोकल आवक घटने से बिगड़ा घरेलू बजट

    भागलपुर। जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ का असर अब खेतों और गांवों के बाद लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। दियारा इलाके में बाढ़ का पानी…

    तिलकामांझी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा बाढ़ का पानी, छात्राएं हॉस्टल छोड़ने को मजबूर

    भागलपुर। भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर का असर अब तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर पर भी साफ दिखाई देने लगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *