बोकारो सेक्टर-6D में जर्जर सीढ़ी की रेलिंग गिरी, ऊपरी मंजिल पर दो परिवार बच्चों समेत फंसे

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-6डी स्थित शिव मंदिर के समीप आवास संख्या 2358 से 2366 तक के ब्लॉक में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ब्लॉक की ऊपरी मंजिल की सीढ़ी की रेलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जबकि सीढ़ियों का फर्श भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है। घटना के बाद ऊपरी मंजिल पर रहने वाले दो परिवार छोटे-छोटे बच्चों के साथ फंस गए हैं और डर के कारण नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय निवासी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय वह अपने कमरे में मौजूद थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो सीढ़ी की पूरी रेलिंग नीचे गिर चुकी थी। उन्होंने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भी इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद बीएसएल प्रबंधन ने मरम्मत कराई थी। लेकिन समय के साथ फिर से सीढ़ियां और रेलिंग जर्जर हो गईं, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया।

 

ऊपरी मंजिल पर फंसी आशा शर्मा ने बताया कि दो परिवार अभी भी ऊपर ही हैं। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हैं और जर्जर सीढ़ी के कारण नीचे उतरना बेहद जोखिम भरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के काफी देर बाद तक बीएसएल का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी है।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीएसएल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जाती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। लोगों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त सीढ़ी और रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा सेक्टर के सभी पुराने और जर्जर क्वार्टरों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

 

फिलहाल घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इलाके के लोग संभावित खतरे को लेकर दहशत में हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

 

संवाददाता : चंदन सिंह

  • Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को नई ताकत, UN की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

    बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन…

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित; जामताड़ा में JMM का धरना भी टला

    जामताड़ा। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद कांग्रेस और झारखंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *