समस्तीपुर जंक्शन पर VIP कोच में शराब की तस्करी, 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

समस्तीपुर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जंक्शन से सामने आया है, जहां रेलवे पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन के VIP कोच से 75 लीटर महंगी विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF, सरकारी रेलवे पुलिस GRP और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच CIB की संयुक्त टीम को शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने समस्तीपुर जंक्शन पर विशेष निगरानी शुरू की।

Sponsored Advertisement

जैसे ही नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पहुंची, सुरक्षा बलों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के H-1 कोच को घेर लिया। इसके बाद पूरे कोच की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बर्थ नंबर 7 के पास रखे बैग से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, इसी बर्थ पर एक युवक और एक युवती यात्रा कर रहे थे। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में उनके पास से कुल 75 लीटर शराब बरामद होने की बात सामने आई। सुरक्षा बलों ने पूरे कोच की घेराबंदी कर रखी थी, ताकि आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग नहीं सकें।

कार्रवाई के बाद RPF ने दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP के हवाले कर दिया। GRP ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर न्यायिक हिरासत की प्रक्रिया शुरू की गई।

रेलवे पुलिस स्टेशन इंचार्ज बीरबल कुमार के अनुसार, दोनों आरोपियों को जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार के किस इलाके में पहुंचाया जाना था।

साथ ही, पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी रोकने के लिए आने वाले दिनों में चेकिंग और गश्त को और तेज किया जाएगा।

Related Posts

पर्वतारोही सबिता महतो बनीं सहरसा नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता के प्रति करेंगी जागरूक

बिहार की बेटी, साइकिलिस्ट और पर्वतारोही सबिता महतो को सहरसा नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने…

सहरसा में कोसी स्नातक निर्वाचन की तैयारी पूरी, 13 केंद्रों पर 11,498 मतदाता करेंगे मतदान

बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर सहरसा जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिले के 13…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *