सहरसा में बिजली मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती

सहरसा शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित कचहरी ढाला के पास मंगलवार सुबह बिजली मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली लाइन की मेंटेनेंस कर रहे एक मानव बल (लाइनमैन) को अचानक रिटर्निंग करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सहकर्मियों ने तत्काल घायल कर्मी को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

घायल की पहचान सहरसा शहर के रामफल साह टोला, वार्ड संख्या-12 निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कचहरी ढाला के समीप बिजली पोल पर तार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में रिटर्निंग करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में संतोष कुमार आ गए। करंट लगने से उनका बायां हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तुरंत उन्हें पोल से नीचे उतारा और एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मी का हालचाल लिया। विभाग के सहायक अभियंता (एई) ने बताया कि संबंधित मेंटेनेंस कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था। कार्य के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को घायल कर्मी के समुचित एवं बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

 

फिलहाल संतोष कुमार का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और मेंटेनेंस के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *