सहरसा रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 युवतियों के साथ 4 पुरुष गिरफ्तार 

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय नगर के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान 14 युवतियों को बरामद किया गया, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। वहीं अवैध धंधे के संचालन के आरोप में 4 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। पुलिस ने बताया कि पूर्व में सील किए गए एक मकान से भी युवतियां मिली हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

 

साइबर डीएसपी ने बताया कि इससे पहले भी इसी इलाके में कार्रवाई कर 22 महिलाओं को बरामद किया गया था और कई मकानों को सील किया गया था। बावजूद इसके अवैध गतिविधियां फिर से संचालित होने की सूचना मिली थी।

 

बरामद चारों नाबालिगों की काउंसलिंग एवं संरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

  • Related Posts

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *