सहरसा में करणी सेना जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पिस्टल की बट से सिर फोड़ा; लूटपाट का भी लगाया आरोप

सहरसा में करणी सेना के जिला अध्यक्ष कुमार सानू पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमार सानू ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक उनके घर में लूटपाट की नीयत से घुस आए और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमलावरों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

 

Sponsored Advertisement

अस्पताल में उपचाराधीन कुमार सानू ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवक जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ में पहना ब्रेसलेट भी छीन लिया।

 

कुमार सानू के अनुसार, जान बचाने के लिए जब वह घर से बाहर भागे तो हमलावरों ने उनका पीछा किया और दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान पिस्टल की बट से उनके सिर पर कई वार किए गए, जिससे उनका सिर फट गया। उन्होंने बताया कि किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

 

घायल करणी सेना जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों में से तीन लोगों की पहचान वह करते हैं। उन्होंने उनके नाम विशाल, गौरव, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ ज्ञानू और निर्भय कुमार बताए। उनके अनुसार, इनके साथ कई अन्य युवक भी थे, जिन्हें वह पहचान नहीं सके। कुमार सानू ने कहा कि उनकी किसी भी आरोपी से पहले कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या विवाद नहीं था।

 

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *