हिंदी सेवा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कहा कि हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखने की कोई जरूरत नहीं है।
हिंदी के शब्दों को हिंदी में ही लिखना चाहिए। हिंदी काफी अच्छी भाषा है।
देश की अधिसंख्य आबादी आपसी बोलचाल में इसी भाषा का इस्तेमाल करती है।
मेरा आग्रह होगा कि इस भाषा को विकसित व विस्तारित करने पर विशेष बल दें। आजकल हिंदी के शब्दों को भी अंग्रेजी में लिखने का प्रचलन बढ़ा है।
इससे बचने की आवश्यकता है। अंग्रेजी भी अच्छी भाषा है, सबको जाननी चाहिए। लेकिन हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में क्यों लिखा जाए?
मौके पर मंत्री विजय चौधरी, मो. जमा खान, विधान पार्षद डॉ. रामवचन राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त विवेक सिंह, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, हिन्दी प्रगति समिति के अध्यक्ष कविवर सत्यनारायण, डॉ. सविता सिंह नेपाली, प्रो. डॉ. गिरीश कुमार चौधरी, सुमन कुमार, अहमद महमूद मौजूद थे।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260