बारिश की बेरुखी से सहरसा में धान की खेती पर संकट, बढ़ी लागत और डीजल अनुदान में देरी से किसान परेशान


सहरसा जिले में मानसून की सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की खेती प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी की कमी के कारण किसान मोटर और डीजल पंप के सहारे सिंचाई कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।
नरियार गांव के किसान सुनील भगत और अनिल भगत का कहना है कि खाद की बढ़ती कीमतों और पानी की कमी ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। ऊंचे इलाकों में धान का बिचड़ा तैयार करना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकार की डीजल अनुदान योजना का लाभ समय पर नहीं मिल रहा। पिछले महीने फसल क्षति के बाद आवेदन करने के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिला है।

किसानों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। उनका आरोप है कि कई योजनाओं का फायदा बिचौलियों तक सीमित रह जाता है। किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से समय पर डीजल अनुदान, उचित दर पर खाद और फसल क्षति का मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Sponsored Advertisement

उधर, मौसम वैज्ञानिक रामानन्द पटेल ने राहत भरी खबर दी है। उनके अनुसार आने वाले दिनों में आंधी, वज्रपात और अच्छी बारिश की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है, उन्हें बारिश मिलते ही रोपाई के लिए खेत तैयार रखने की सलाह दी है। वहीं पशुपालकों से अपील की गई है कि आंधी और वज्रपात के दौरान मवेशियों को खुले स्थान पर न बांधें और सुरक्षित जगह पर रखें।

फिलहाल किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। उनका मानना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई, तो धान की खेती पर बड़ा असर पड़ेगा और उत्पादन में गिरावट आने की आशंका बढ़ जाएगी।

  • Related Posts

    सहरसा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम, शिवम फौजी फैक्ट्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

    सहरसा: शहर के शिवपुरी, वार्ड नंबर-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय…

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *