सुल्तानगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 506.75 लीटर विदेशी और 21 लीटर देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी और देशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को नशा मुक्ति अभियान और अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।
सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की महेशी पंचायत के मोतीचक गांव निवासी अभिषेक आनंद उर्फ राजा अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सुल्तानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अभिषेक आनंद के घर पर विधिवत छापेमारी की।

Sponsored Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 506.75 लीटर विदेशी शराब और 21 लीटर देशी शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने अभिषेक आनंद उर्फ राजा और मोतीचक निवासी जितेंद्र प्रसाद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सिटी एसपी ने कहा कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में ऐसे कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

इस छापेमारी दल में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई विष्णुदेव कुमार, रोशन कुमार, योगेंद्र चौधरी, सत्येंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब या मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की मुहिम को और प्रभावी बनाया जा सके।

  • Related Posts

    सहरसा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम, शिवम फौजी फैक्ट्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

    सहरसा: शहर के शिवपुरी, वार्ड नंबर-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय…

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *