जामताड़ा के फतेहपुर में एक सप्ताह से अंधेरे में ग्रामीण, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली ठप

जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव में पिछले लगभग एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी, पेयजल संकट और रात के समय सांप-बिच्छुओं के डर से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

बिजली नहीं रहने से गांव में पंखे, कूलर, मोटर और चापाकल बंद पड़े हैं। दिन में गर्मी से लोग परेशान हैं, जबकि रात में घना अंधेरा रहने से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में सांप और बिच्छू निकलने का डर भी लोगों को सता रहा है। सबसे अधिक परेशानी छात्रों को हो रही है। रात में पढ़ाई बाधित हो गई है और ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रभावित हैं। मोबाइल और टॉर्च चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

स्थानीय मुखिया ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। अधिकारियों ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई टीम गांव नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो वे प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।

 

वहीं, जामताड़ा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। हाल की बारिश के दौरान वज्रपात से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध होते ही दो दिनों के भीतर उसे ठीक कर दिया जाएगा या नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

 

संवाददाता: संतोष कुमार

  • Related Posts

    पलामू में दुर्गा मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारी, जवानों को दी गई ब्रीफिंग

    पलामू। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पलामू पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना परिसर में तैनात सभी…

    धनबाद में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट, घायल युवक की दुर्गापुर में इलाज के दौरान मौत

    धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सदर थाना क्षेत्र में 8 लेन रोड के समीप एक निजी होटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *