जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए नेपाल में हाईडैम बनाने की मांग दुहराई है।
गोपालगंज में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लेने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि हाईडैम की डीपीआर तैयार है।
लेकिन नेपाल से बातचीत भारत सरकार ही कर सकती है। केंद्र ने इसपर पहल किया है या नहीं, यह जानकारी नहीं है। अगर हाईडैम का निर्माण हो तो बिहार का बड़ा इलाका बाढ़ से मुक्त हो जाएगा।
गंडक नदी की बाढ़ से सुरक्षा के लिए गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में विभाग द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यों का स्थल निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्व हुए कार्योँ का निरीक्षण किया गया है।
जो काम होना था, वह पूरा हुआ है या नहीं, यह देखा है। काम संतोषप्रद है। कोई खतरे की बात नहीं है। नेपाल से आने वाली पानी के कारण फ्लैश फ्लड की आशंका रहती है। विभाग उसको लेकर भी सतर्क है।
उन्होंने कहा कि गंडक नदी के बाढ़ के प्रभाव को कम करने के सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने छाड़ी और गंडकी माही के रास्ते गंडक और गंगा नदी को जोड़ने की अति महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है।
बीते 27 जून, 2023 को कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। योजना के तहत हीरापाकड़ (गोपालगंज) के पास गंडक नदी से शुरू कर हासिलपुर (सारण) के पास गंगा नदी तक कुल 170 किलोमीटर लंबे लिंक चैनल का निर्माण किया जाना है।
इससे बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी। भू-गर्भ जलस्तर में भी सुधार होगा। छठ महापर्व करने में व्रतियों को सुविधा होगी।
हीरापाकड़ (गोपालगंज) जाकर इस नदी जोड़ योजना के उद्गम स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों से फीडबैक लिया और अधिकारीगण को जरूरी निर्देश दिए। इस योजना को मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में अपार हर्ष है।
इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद तथा अन्य वरीय अधिकारीगण के अलावा गोपालगंज के सांसद आलोक कुमार सुमन, जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260