धनबाद में चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से की मुलाकात, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जल्द कराने की मांग

धनबाद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर चयनित अभ्यर्थियों ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने भर्ती की शेष प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) अब तक नहीं कराया गया है, जिससे सभी उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में हैं।

 

Sponsored Advertisement

अभ्यर्थियों ने उपायुक्त को बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अधिकांश चरण पहले ही पूरे हो चुके हैं, लेकिन अंतिम औपचारिकताएं लंबित होने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की तिथि जल्द घोषित कर पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाए।

 

चयनित अभ्यर्थी खुशबू कुमारी ने बताया कि सभी उम्मीदवार लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 की लंबित होमगार्ड भर्ती को लेकर चल रहे मामले के कारण वर्तमान भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका अभ्यर्थियों के बीच बनी हुई है। इसी चिंता को लेकर सभी अभ्यर्थी उपायुक्त से मिलने पहुंचे थे ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

 

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि वर्ष 2017 की लंबित भर्ती का वर्तमान चयन प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ेगी और मेडिकल जांच तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सहित बाकी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी। प्रशासन इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर रहा है ताकि चयनित अभ्यर्थियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

 

उपायुक्त के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया अब शीघ्र पूरी होगी। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे प्रशासन के सकारात्मक रुख से आश्वस्त हैं और जल्द नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

संवाददाता : नीतीश कुमार

  • Related Posts

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    रांची में 7 सितंबर को महाधरना की तैयारी, नाला में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

    जामताड़ा: आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *