पटना में देर रात सनसनी: खाने-पीने के दौरान युवक के गले में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत


राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। फैक्ट्री मोड़ के पास एक युवक को बेहद करीब से गोली मार दी गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है।


घटना फतुहा थाना क्षेत्र के फैक्ट्री मोड़ स्थित ट्रेंड्स शोरूम के सामने मस्जिद के खाली प्लॉट की है। मृतक की पहचान नया टोला दरियापुर गांव निवासी श्रवण पासवान के पुत्र नवीन पासवान के रूप में हुई है।

Sponsored Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवीन देर रात अपने एक या कुछ साथियों के साथ बैठकर खाना-पीना कर रहा था। घटनास्थल से प्लास्टिक का टिफिन और कुरकुरे का खाली पैकेट बरामद हुआ है, जिससे वहां खाने-पीने की पुष्टि होती है। हालांकि मौके से शराब की बोतल नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद उसे हटा दिया गया।

बताया जा रहा है कि खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हमलावर ने बेहद करीब से नवीन के गले में गोली मार दी। गोली गले को पार करते हुए दूसरी तरफ निकल गई। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल नवीन को पहले फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे पारस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
“फतुहा थानांतर्गत नटवा मोड़ के पास एक युवक को गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।”
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बनाई जाएगी।

  • Related Posts

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *