अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में जोर शोर के साथ मन रहा है। संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कोनहारा घाट पर योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में अचानक केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद वे गिर गए। और वो योग को छोड़कर आराम करने लगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत उस समय अचानक बिगड़ गई जब वे योगाभ्यास कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कोनहारा घाट पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इसी बीच उन्हें कुछ परेशानी महसूस हुई। वे योग करना छोड़ आराम करते नजर आए। बाद में उन्हें एक सोफे पर बैठाया गया। अचानक से तबीयत बिगड़ने को लेकर मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पत्रकारों से कहा कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर जाने के दौरान गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई थी। उसी दौरान नस में समस्या आई है। उसके बाद से ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाया।
अब दिल्ली एम्स जाकर करवाऊंगा इलाज
मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बताया कि इसका इलाज चल रहा है लेकिन अब दिल्ली एम्स जाकर इसका इलाज करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ज्यादा देर योग नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कोई ज्यादा कोई परेशानी नहीं है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्यभर में जगह.जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें आम से लेकर खास लोग योगाभ्यास कर रहे हैं।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260