धनबाद रेलवे पार्किंग में अवैध वसूली का आरोप, टोटो चालकों का डीआरएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) संघ के बैनर तले गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर की पार्किंग में कथित अवैध वसूली के विरोध में टोटो चालकों ने डीआरएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में चालक अपनी टोटो सड़क किनारे खड़ी कर प्रदर्शन में शामिल हुए और सांकेतिक चक्का जाम कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने पार्किंग शुल्क में कथित मनमानी वसूली, दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

संघ के संरक्षक एवं कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन परिसर में टोटो चालकों से निर्धारित 10 रुपये की जगह 40 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त राशि देने से इनकार करने पर चालकों के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट तक की जाती है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

वैभव सिन्हा ने कहा कि टोटो चालक मेहनत-मजदूरी कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करते हैं और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रेलवे प्रशासन ने जल्द ही अवैध वसूली पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

 

धरने में शामिल टोटो चालकों ने भी अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि रेलवे पार्किंग के नाम पर उनसे मनमाने तरीके से पैसे वसूले जाते हैं। विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है और अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पार्किंग शुल्क केवल निर्धारित दर के अनुसार लिया जाए, अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगे और दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

संवाददाता : नीतीश कुमार

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *