बोकारो में ट्रेडमार्क विवाद पर बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील; खाद्य उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रेडमार्क विवाद को लेकर एक नमकीन और फिंगर पापड़ फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की गई है। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने चोरा बस्ती स्थित कन्हा फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में छापेमारी कर उसे सील कर दिया। आरोप है कि फैक्ट्री में ‘श्री ओम’ नाम से ऐसे उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे थे, जो ‘ओम’ ब्रांड से मिलते-जुलते हैं। हालांकि फैक्ट्री संचालक ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने संबंधित ट्रेडमार्क के लिए पहले ही आवेदन कर रखा है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान जांच में पाया गया कि फैक्ट्री के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का वैध लाइसेंस मौजूद है, लेकिन जिस ट्रेडमार्क नाम से उत्पादों की बिक्री की जा रही थी, उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ‘ओम’ ब्रांड की लीगल टीम के आईपी इन्वेस्टिगेशन रीजनल ऑफिसर ततन बनर्जी की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले लगभग दो वर्षों से ‘श्री ओम’ नाम से ऐसे उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं, जिनसे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और मूल ब्रांड के कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है।

 

फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेडमार्क विवाद उनके विभाग के अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है। हालांकि खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए नमकीन और अन्य उत्पादों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री को फिलहाल सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं कन्हा फूड प्रोसेसिंग के संचालक मिथिलेश प्रसाद ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने ‘श्री ओम’ नाम से ट्रेडमार्क के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता के पास ‘ओम’ नाम का ट्रेडमार्क है, जबकि उनका आवेदन अलग नाम से है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस और संबंधित विभाग कर रहे हैं।

 

संवाददाता : चंदन सिंह

  • Related Posts

    ढोल-नगाड़ों के साथ किन्नर समाज ने दी मां दुर्गा को विदाई, सुनैना किन्नर ने कोयलांचल की सुख-समृद्धि की कामना की

    धनबाद। विजयादशमी के अवसर पर धनबाद में किन्नर समाज ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की विदाई और कलश विसर्जन किया। झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की…

    हीरापुर हरिमंदिर में मां दुर्गा की विदाई पर उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं ने खेला सिंदूर; नम आंखों से दी विदाई

    धनबाद। विजयादशमी के बाद हीरापुर हरिमंदिर में मां दुर्गा की विदाई के अवसर पर पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *