ढोल-नगाड़ों के साथ किन्नर समाज ने दी मां दुर्गा को विदाई, सुनैना किन्नर ने कोयलांचल की सुख-समृद्धि की कामना की

धनबाद। विजयादशमी के अवसर पर धनबाद में किन्नर समाज ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की विदाई और कलश विसर्जन किया। झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुनैना किन्नर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच झूमते-गाते हुए मां दुर्गा को विदाई दी। इसके बाद मां दुर्गा और कलश का तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

Sponsored Advertisement

विसर्जन के बाद लौटने के दौरान जगह-जगह महिलाओं ने सुनैना किन्नर और समाज के अन्य सदस्यों को सिंदूर लगाया तथा उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान धार्मिक आस्था, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।

 

सुनैना किन्नर ने की पूरे कोयलांचल की खुशहाली की कामना

 

झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुनैना किन्नर ने कहा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई है। उन्होंने माता रानी से पूरे कोयलांचल की जनता के सुख-समृद्धि, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, व्यापारी, चिकित्सा कर्मी, मीडिया कर्मी और धनबाद की समस्त जनता पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहे। सभी परिवारों में खुशहाली हो और लोग आपसी भाईचारे के साथ रहें।

 

गुरु दादी सुनैना किन्नर हमारे लिए मां दुर्गा के समान : मुस्कान

 

मुस्कान किन्नर ने अपनी गुरु दादी सुनैना किन्नर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह नेकदिल इंसान हैं और पूरे समाज को परिवार की तरह साथ लेकर चलती हैं। वह सभी को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने तथा सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। मुस्कान ने कहा कि सुनैना किन्नर उनके लिए गुरु के साथ मां के समान हैं, जो सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।

 

धनबाद की जनता पर बनी रहे माता रानी की कृपा : साक्षी

 

वहीं, साक्षी किन्नर ने मां दुर्गा से धनबाद की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि हर घर में खुशहाली आए और मां दुर्गा अगले वर्ष फिर से आकर पूरे कोयलांचल को खुशियों से भर दें।

 

किन्नर समाज के इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। पूरे समाज ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।

Related Posts

धनसार में चांदमारी कोलियरी के पास मिला 40 वर्षीय कारू मांझी का शव, चेहरे और सीने पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र में चांदमारी कोलियरी के समीप बुधवार सुबह 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक…

पुलिस संस्मरण दिवस पर पलामू में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, डीआईजी और एसपी ने परिजनों से की मुलाकात

पलामू, झारखंड। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पलामू में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और जवानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *