बोकारो में बड़ी कार्रवाई: लूट और रंगदारी की साजिश से पहले दो युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल करते हुए जरीडीह थाना क्षेत्र से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी लूट और रंगदारी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से दो देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, जरीडीह थाना क्षेत्र के तिरो टोला रजवारडीह में गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ बेरमो (तेनुघाट) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर देर रात छापेमारी की गई।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय विक्रम कुमार दास और 19 वर्षीय विक्रम कुमार कपरदार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके घर में छज्जे और तकिए के नीचे छिपाकर रखे गए दो देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सभी हथियारों को जब्त कर लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल की ओर से आए दो अज्ञात व्यक्तियों से ये अवैध हथियार खरीदे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों इन हथियारों के बल पर रंगदारी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

 

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि समय पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना को टालने में सफलता मिली है।

 

संवाददाता : चंदन सिंह

 

Related Posts

बोकारो में ट्रेडमार्क विवाद पर बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील; खाद्य उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बोकारो में ट्रेडमार्क विवाद पर बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील; खाद्य उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बोकारो में वायरल मारपीट वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, आरक्षी इकरार खान निलंबित

बोकारो में वायरल मारपीट वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, आरक्षी इकरार खान निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *