बोकारो के आज़ाद नगर से घर के सामने खेल रही 6 साल की मासूम रहस्यमय ढंग से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित आज़ाद नगर से छह वर्षीय मासूम बच्ची आराध्या उर्फ राधा के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घर के सामने खेल रही बच्ची के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस बच्ची की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, आज़ाद नगर में दीना होटल के पीछे रहने वाली 6 वर्षीय आराध्या उर्फ राधा बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के पास मोहल्ले की एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दूसरी बच्ची की मां ने उसे आवाज देकर घर बुला लिया। वह बच्ची तो अपने घर चली गई, लेकिन राधा उसके बाद अपने घर नहीं लौटी।

काफी देर तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना माराफारी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं माराफारी थाना प्रभारी आज़ाद खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्ची की गतिविधियों और उसके संभावित आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में चिंता और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ बच्ची की तलाश में सहयोग कर रहे हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी आराध्या उर्फ राधा के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत 9140296440 पर संपर्क करें अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

संवाददाता: चंदन सिंह

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *