बिहार के बांका जिले में प्रेम-प्रसंग के दो हैरान करने वाले मामले सामने आए है। दोनों ही मामलों में पत्नियों ने अपने-अपने पति को नौकरी करने के लिए दूसरे राज्य भेज दिया। इधर, खुद प्रेमी के साथ फरार हो गई। इनमें एक महिला तो भांजे को ही दिल दे बैठी।
रविवार को क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से प्रेम-प्रसंग में महिलाओं के भागने का मामला शंभुगंज थाने पहुंचा। पहली घटना में महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़ भांजे के साथ ही फरार हो गई। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी सीमावर्ती बाथ थाने के एक गांव में हुई है। शादी के बाद पत्नी आगे की पढ़ाई कराने की जिद करने लगी। पत्नी की पढ़ाई के प्रति रूचि देख पति ने पारा मेडिकल कोर्स में उसका दाखिला करा दिया।
एएनएम बनकर पत्नी ने दे दिया धोखा
पत्नी की पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए पति पैसे कमाने परदेस चला गया। दो वर्ष पहले पत्नी की नौकरी एएनएम में हो गई। इस दौरान महिला का रिश्ते के भांजे पर दिल आ गया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और फिर दोनों फरार हो गए। घटना की शिकायत करने पीड़ित पक्ष थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि घटना दूसरे जिले से जुड़ा है। हालांकि, उन्होंने जांच करने की बात कही है।
बेटी को छोड़ प्रेमी संग महिला फरार
वहीं, दूसरी घटना चुटिया-बेलारी गांव की है। यहां एक महिला अपने पति, बेटी और ससुरालवालों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसे एक पुत्री है। एक माह पहले रोजगार के लिए परदेस गया था। इधर, पत्नी मिर्जापुर बाजार जाने के बहाने घर से निकली और वापस नहीं लौटी।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
