सीतामढ़ी में आकाशीय बिजली का कहर: महिला की मौत, 16 लोग झुलसे, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

सीतामढ़ी जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग प्रखंडों में हुई तीन घटनाओं में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 लोग झुलस गए। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

पहली घटना सोनबरसा प्रखंड की घुरघुरा हनुमाननगर पंचायत के हनुमाननगर गांव की है। यहां खेत में मूंग तोड़ने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों में रेखा देवी, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, सुभाष कुमार और अनुष्का कुमारी शामिल हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

दूसरी घटना बोखड़ा थाना क्षेत्र के बनौल गांव में हुई। बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से तीन बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सभी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

सबसे दर्दनाक हादसा परिहार प्रखंड के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगा गांव में हुआ। यहां धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गीता देवी (38) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में आठ अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों में फूलो देवी, मीना देवी, रिंकी पासवान, राजा राय, स्नेही राय, सोनमती देवी और राजनारायण राय सहित अन्य शामिल हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि गरज-चमक और बारिश के समय खुले मैदान, पेड़ों के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

 

लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, भरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने भरत भूषण तिवारी के परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने के…

    फिल्म ‘पा’ वाली बीमारी से जूझ रहे मिचील वांडेवीर्ट का 28 साल की उम्र में निधन, 12 साल की उम्र की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दुनिया को कहा अलविदा

    साल 2009 में आई अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म ‘पा’ में जिस दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया को पर्दे पर दिखाया गया था, उसी बीमारी से जूझ रहे बेल्जियम के लोकप्रिय कंटेंट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *