धनबाद बलियापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

धनबाद जिले की बलियापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Sponsored Advertisement

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 29 जून की रात बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्ती और छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रखितपुर रेलवे गुमटी के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई शुरू की।

 

पुलिस टीम जब बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क स्थित हनुमान मंदिर परघा के समीप पहुंची तो दो व्यक्ति पीठ पर बैग लादकर कुसमाटांड़ की ओर पैदल जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उनके बैग में गांजा रखा हुआ है।

 

इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिंदरी) प्रकाश चंद महतो की मौजूदगी में दोनों बैगों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों बैगों से आठ-आठ पैकेट में कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार, निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) तथा श्यामा कांत सिंह, निवासी सिंदरी (धनबाद) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

 

इस कार्रवाई में बलियापुर थाना पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

संवाददाता : नीतीश कुमार , धनबाद

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *