इस बार मानसून के आगमन में और विलंब होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस बार 4 जून तक मानसून के केरल में दस्तक देने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अगले दो दिनों के भीतर ही मानसून की प्रगति को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

दरअसल, रविवार को मौसम विभाग ने कहा कि, मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पार कर चुका है तथा बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के मध्य तक पहुंच चुका है। एक जून को मानसून में प्रगति हुई है, पर 2 से 4 जून के बीच यह जरा भी आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में मानूसन के आगमन को लेकर जो अनुमान जताए गए थे वह गलत साबित हो रहा है। 

वहीं, राजधानी पटना सहित प्रदेश के सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अब लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भीषण गर्मी की वजह से चार जिलों में सीवियर हीट वेव की स्थिति रही जबकि आठ जिलों में हीट वेव की स्थिति घोषित की। रविवार को भागलपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम की स्थिति को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने  दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और एहतियात बरतने के निर्देश हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि,  अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के नौ शहरों के मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, बांका, नालंदा, सीवान, मधुबनी, सारण, नवादा में हीट वेव (लू) का प्रभाव बना रहेगा।  

आपको बताते चलें कि,  उत्तर पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इस दौरान राजस्थान से गर्म हवा बिहार में प्रवेश कर रही है। इस कारण प्रदेश में लू का प्रभाव बना रहेगा।   पटना में रात तक गर्म हवाओं का प्रभाव बना रह रहा है। रात 11 बजे तक लोग लू जैसी स्थिति झेल रहे हैं। 

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *