बाढ़ और सूखे की आशंका का आकलन डीएम खुद करेंगे। शनिवार को संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी।
उन्होंने कहा कि डीएम अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें और उसके अनुसार तैयारियां करें।
उन्होंने कहा कि डीएम क्षेत्रों में जाएं और वस्तुस्थिति की जानकारी लें। वे प्रखंड स्तर पर लोगों के साथ बैठक कर उन्हें सतर्क करें।
पिछले वर्षों में आपदा की स्थिति में किए गए कार्यों को देखते हुए इससे निपटने की कार्ययोजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने 1, अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के डीएम व एसएसपी, एसपी भी जुड़े रहे। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहें।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
