मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोशल मीडिया पोस्ट पर सिपाही निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

पूर्वी चंपारण जिले में बिहार पुलिस ने सरकारी सेवा आचार नियमावली के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिपाही आशीष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोतिहारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक मामले की जांच में सिपाही के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

Sponsored Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राम बिलौती, थाना शाहपुर (जिला भोजपुर) में हुई घटना के आधार पर सिपाही आशीष कुमार तिवारी पर ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता, मनमानी और बिहार सरकारी सेवक आचार (संशोधन) नियमावली-2026 के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस का कहना है कि उनके आचरण से बिहार पुलिस की छवि धूमिल हुई है और विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची है।

 

विज्ञप्ति में सिपाही के पूर्व के सेवा रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया गया है। वर्ष 2023 में हरपुर थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और हमला करने के मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर वेतन वृद्धि रोकी गई थी। वहीं वर्ष 2024 में पिपराकोठी थाना में तैनाती के दौरान सरकारी पिस्तौल तानने और फायरिंग से जुड़े मामले में भी उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है।

 

मोतिहारी पुलिस के अनुसार, हालिया वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) द्वारा कराई गई। जांच के दौरान सिपाही को अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

    गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

    गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *