रामगढ़ सदर अस्पताल में एसी ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने बचाई मरीजों की जान

रामगढ़ सदर अस्पताल में देर रात मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के एसी में अचानक ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के बाद ओटी परिसर धुएं से भर गया, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच दहशत फैल गई।

 

Sponsored Advertisement

घटना के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों ने स्थानीय दुकानदारों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मरीजों को सुरक्षित तरीके से ओटी और आसपास के वार्डों से बाहर निकाला गया। समय रहते किए गए इस प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी मरीज को नुकसान नहीं पहुंचा।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और भय का माहौल बना रहा। दमकल कर्मियों और अस्पताल प्रशासन की तत्परता से स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मॉड्यूलर ओटी में लगे एसी में ब्लास्ट के बाद लगी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

 

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। फिलहाल अस्पताल की सेवाओं को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

संवाददाता: राजीव सिंह

  • Related Posts

    उद्घाटन समारोह में पुलिस की अचानक एंट्री, राजू तिर्की को दो लग्जरी गाड़ियों के साथ थाने ले गई टीम; आर्म्स एक्ट से जुड़ सकता है मामला

    झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस…

    महाराष्ट्र के ठाणे से 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव गिरफ्तार, पलामू में जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा

    **63 आपराधिक और उग्रवादी मामलों में था वांछित, हुसैनाबाद के जंगल से SLR राइफल समेत 290 जिंदा कारतूस बरामद**   Sponsored Advertisement **पलामू।** झारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *