रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कोयला लदे ट्रक और सवारी वाहन की आमने-सामने टक्कर, सात की मौत, एक गंभीर

 झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी बुध बाजार के समीप हुआ, जहां कोयला लदे ट्रक और सवारी वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकांश लोग ताशा पार्टी में वादन का काम करते थे, जबकि सवारी वाहन का चालक भी हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

संवाददाता:  राजीव कुमार 

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *