भगवान परशुराम, गणेश और मां शारदा की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, जयघोष से गूंजा ओबरा

ओबरा स्थित ब्राह्मण समाज कार्यालय परिसर में भगवान श्री परशुराम, भगवान श्री गणेश एवं मां शारदा की भव्य एवं दिव्य मूर्तियों की वैदिक रीति-रिवाजों के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा क्षेत्र “भगवान श्री परशुराम की जय” के जयघोष से गूंज उठा।

 

त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में किया गया। काशी से पधारे विद्वान पुरोहित आचार्य सत्यम चौबे, डॉ. हरकेश तिवारी, पंडित शिवम पाण्डेय, पंडित राजेश दुबे एवं पंडित शिवम चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित नंदलाल पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी सूर्यमणि पांडेय से विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया।

 

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान श्री गणेश, मां शारदा और भगवान श्री परशुराम की मूर्तियों का भव्य नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मूर्तियों का स्वागत किया। नगर भ्रमण मां शारदा मंदिर बिल्ली से प्रारंभ होकर श्री ॐ सदाशिव महादेव मंदिर श्रीराम नगर, श्री करुणेश्वर मंदिर सेक्टर-9, श्री गायत्री मंदिर वीआईपी रोड, श्री गीता मंदिर सेक्टर-8, श्रीराम मंदिर मुख्य बाजार, श्री हनुमान मंदिर नेताजी चौक तथा मां शीतला मंदिर होते हुए ब्राह्मण समाज कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।

 

अनुष्ठान के अंतिम दिन वैदिक विधि से हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन की सफलता की कामना की।

 

कार्यक्रम में डॉ. ए.के. पांडेय, देवानंद मिश्र, शैलेन्द्र चौबे, श्रीकांत दुबे, बिंदु पांडेय, कमलाकांत पांडेय, पुष्पराज पांडेय, कृष्णमोहन तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

संवाददाता : सत्यम शुक्ला

Related Posts

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : बाबूलाल मरांडी, बोकारो में भाजपा की संगोष्ठी आयोजित

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : बाबूलाल मरांडी, बोकारो में भाजपा की संगोष्ठी आयोजित

धनबाद में नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, टाटा और पतंजलि ब्रांड के नाम पर चल रहा था फर्जी कारोबार

धनबाद में नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, टाटा और पतंजलि ब्रांड के नाम पर चल रहा था फर्जी कारोबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *