नवगछिया । भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की दोपहर नवगछिया पहुंची। नवगछिया शहर की सीमा में पहुचते ही नवगछिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जत्थे का स्वागत किया। खगड़ा स्थित भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के होटल पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहले से जमा थे।
वहां काफिले में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, बिहार सरकार के पशुपालन और मत्स्य मंत्री आफाक आलम, विधायक अजीत शर्मा, जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, प्रवीण सिंह कुशवाहा का गोपालपुर के वरीय कांग्रेसी शंकर सिंह अशोक, कांग्रेस जिला महासचिव सह भारत जोड़ो यात्रा के कोऑर्डिनेटर कुंदन यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शीतल सिंह निषाद, नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष विजय राय, गिरिधर राय, राजीव चौधरी ने स्वागत किया।
इस दौरान राहुल गांधी जिन्दावाद के नारे लगे।
वहां से काफिला के निकलने के बाद यात्रा से आगे कांग्रेस सेवा दल का जत्था चल रहा था जो लोगों मे उत्साह भर रहा था।
तेतरी मोड़ पर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी जुटी थीं।